March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल संचालिका ने घर में चोरी को लेकर थाने में दिया लिखित आवेदन । विभूतिपुर/समस्तीपुर

स्कूल संचालिका ने घर में चोरी को लेकर थाने में दिया लिखित आवेदन

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के सलखन्नी वार्ड नंबर 14 निवासी सुशीला देवी पति स्व० सुरेश कुमार महतो ने घर में चोरी को लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन दिया है।आवेदन के माध्यम से पीड़ित ने बताई कि वह रोसड़ा में एक निजी विद्यालय कि संचालिका है।इसलिए वह वही रहती है।घर में मात्र एक बूढ़ी सासू मा रहती हैं।10-03-2021 की रात्रि मेरे घर में अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर बक्सा उठाकर घर के पीछे ले गया एवम बक्सा में रखा कान का कनफूल,चांदी का पायल,चांदी का हौसला ,10 पीस साड़ी जिसका कीमत लगभग एक लाख रुपया सहित 3 हजार नगद व जरूरी कागजात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया।चोरी की जानकारी अपने पड़ोसी व बूढ़ी सासू मा से मिलने के घर पहुंची तो देखी सारा सामान बिखरा पड़ा है।इसी को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.