March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जमीनी विवाद के कारण हुई मारपीट

जमीनी विवाद के कारण हुई मारपीट

समस्तीपुर- जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2016 से चल रहे जमीनी विवाद के कारण भोज के भात का बहाना बनाकर मारपीट हुई। जानकारी देते हुए बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी दशरथ मालाकार ने बताया कि विगत रविवार को जमीनी विवाद के निपटारा हेतु सजातीय पंचों के द्वारा पंचायत रखा गया था। जिस पंचायत को टालने के ख्याल से पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार रोशन ने बेवजह भोज के भात का बहाना बनाकर मारपीट किए एवं हम पांचों भाई सहित तीन चचेरे भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम कर रहे हैं। जबकि सजातीय एवं समाज के बीच पंचायत के माध्यम से स्टांप बॉन्ड बनाकर सामाजिक स्तर पर जमा है। वहीं पूर्व मुखिया राजेश कुमार रोशन द्वारा हसनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसका थाना कांड संख्या 32/21 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.