महिला के पेट से निकला 12 किलो का ट्यूमर
महिला के पेट से निकला 12 किलो का ट्यूमर
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में एक महिला के पेट का सफल ऑपरेशन कर 12 किलो का ट्यूमर निकाला गया। बुधवार को पातेपुर रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर 2 घंटा चली ऑपरेशन के बाद महिला को जीवनदान दिया गया।
यहा बाजार के आरती हॉस्पिटल पर डॉ केसी विद्यार्थी और डॉ अरुण कुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर महिला के पेट का ऑपरेशन किया। महिला के पेट से 12 किलो के ट्यूमर निकाले गए। डॉक्टर ने बताया कि अगर यह कुछ दिन और पेट में रह जाता तो मरीज को बचा पाना मुश्किल होता। ट्यूमर निकल जाने से महिला हल्का महसूस कर रही थी।
