April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एआईडीएसओ ने फीस वृद्धि पर कॉलेज प्रशासन से मिल कर दिया ज्ञापन/रिपोर्ट नवनीत कुमार

एआईडीएसओ ने फीस वृद्धि पर कॉलेज प्रशासन से मिल कर दिया ज्ञापन
मुख्य द्वार पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजीवैशाली/महुआ,। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आरएन कॉलेज हाजीपुर में फीस वृद्धि तथा उपस्थिति पर कोर्ट से शपथ बनाने के विषय को लेकर छात्र छात्राओं का एक प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य से मिलकर ज्ञापन दिया। आवेदन देने से पूर्व छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उनके नारेबाजी को लेकर कॉलेज में ऊहापोह की स्थिति बनी रही।
संगठन के राज्य सचिवमंडल सदस्य शिवकुमार ने कहा कि स्नातक नामांकन में फीस को 700 रूपए से बढ़ाकर 4 हजार रूपए कर दी गई है। जिसके कारण बहुत सारे छात्र इस बढ़ी हुई फीस को दे पाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। वही बिहार सरकार ने छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने के कानून के बावजूद भी शुल्क लिया जा रहा है। 75 फीसद उपस्थिति से संबंधित शपथ छात्रों को देने को कहा जा रहा है। जिसमें छात्रों को कोर्ट का चक्कर लगाना एवं आर्थिक दोहन का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने प्राचार्य से मांग किया और कहा कि छात्रों की वर्ग में 75 फीसद उपस्थिति हो, इसके वे पक्षधर है। जबकि इसके छात्रों का आर्थिक और मानसिक शोषण ना हो वैसा नियम बनाया जाए। वहीं 5 से 6 गुणा फीस वृद्धि को वापस लेने पर प्राचार्य ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय से करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यह फीस वृद्धि विश्वविद्यालय की ओर से की गई है। बाद में 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने छह सूत्री मांग का ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल में राज्य सचिवमंडल सदस्य शिवकुमार के अलावा नितेश कुमार, सिमरन कुमारी, अंकिता कुमारी, ज्योति कुमारी, आदित्य राज, प्रियंका कुमारी, तन्नु कुमारी सिंह, शिवानी कुमारी, आफरीन प्रवीण, जैनाब खातून, निशा कुमारी, पल्लवी कुमारी, आंचल कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.