April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच चन्दन एलेवेन महुआ एवं प्रिंस एलेवेन समस्तीपुर के बीच खेला गया

पातेपुर श्रीराम चंद्र उच्च विद्यालय के खेल मैदान में हीरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच चन्दन एलेवेन महुआ एवं प्रिंस एलेवेन समस्तीपुर के बीच खेला गया।

मैच का विधिवत उद्घाटन राम जानकी मठ के मठाधीश बाबा महंत विशमोहन दास जी महाराज ने फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उसके बाद राष्ट्र गान के साथ ही महुआ ने टास जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 37 छक्के एवं 12 चौके की मदद से विशाल 315 रन बनाया जवाब में खेलते हुए समस्तीपुर की टीम तास के पत्ते की तरह बिखड़ते हुए 14 ओवर 3 गेंद में मात्र 109 रन बनाकर आल आउट हो गई। महुआ की टीम मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अगले राउंड के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। महुआ के खिलाड़ी राकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए 13 छक्के,3 चौके की मदद से 24 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली जिसके लिए राकी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में जितेन्द्र कुमार, गोविंद कुमार, कुन्दन शर्मा, चुन्नु कुमार, आदि की भागेदारी सराहनीय रही। वहीं मैच के उद्घाटन समारोह में मधुकर इंटरनेशनल स्कूल खेसराही के छात्रों की भी भागेदारी सराहनीय रही। टूर्नामेंट में निर्णायक की जिम्मेदारी मोहम्मद छोटे एवं चुन्नू ने निभाई । कमेंट्री मोहम्मद एहतेशाम फरीदी एवं मोहम्मद अबुतालिब के द्वारा किया गया। वहीं मैच का स्कोरिंग नरेश कुमार सनम ने किया। क्रिकेट का रोमांच देखने के लिए ग्राउंड परिसर में हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.