April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फुलवरिया पंचायत के एक युवक का बिहार अग्निशमन सेवा में हुआ चयन , लोगों ने दी बधाइयां

फुलवरिया पंचायत के एक युवक का बिहार अग्निशमन सेवा में हुआ चयन , लोगों ने दी बधाइयां

*मोहन कुमार की रिपोर्ट*

 

महुआ । महुआ प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित गांव के निवासी एक युवक का बिहार अग्निशमन सेवा में चयन होने पर उसे ग्रामीणों द्वारा ढेर सारी बधाइयां दी गई है। फुलवरिया गांव के निवासी बिंदा सिंह के पुत्र राजा कुमार सिंह को अग्निशमन सेवा में चयनित होने पर स्थानीय लोगों द्वारा घर पहुंच कर उन्हें मुबारकबाद दी गई। वहीं दूसरी तरफ विजार्ड टेक कंप्यूटर संस्थान महुआ के निदेशक चंदन कुमार , राजा कुमार , पूजा कुमारी , रूपु कुमार , केशव राजपूत , रौशन कुमार , मोहन कुमार सहित अन्य लोगों ने इस खबर को सुनकर हर्ष जाहिर करते हुए कहां की यह सफलता निश्चित तौर पर बेहद सराहनीय है। हम सभी लोग राजा कुमार सिंह के बिहार अग्निशमन सेवा में चयनित होने पर उनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी मंगल कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.