April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

साथ रहा हूं साथ रहूंगा आपके हर सुख दुख में मिलकर चलूंगा: अजय मंजेकर

साथ रहा हूं साथ रहूंगा आपके हर सुख दुख में मिलकर चलूंगा: अजय मंजेकर
महुआ। नवनीत कुमार
साथ रहा हूं साथ रहूंगा आपके हर सुख दुख में मिलकर चलूंगा। मेरा वादा और मेरा सपना महुआ का नगर विकास हो अपना। यह कहना है महुआ नगर परिषद के उप सभापति उम्मीदवार अजय मंजेकर का।
अजय मनजेकर पूरे काफिला के साथ क्षेत्र में निकलते हैं और लोगों से वोट मांगते हैं। वह युवा है। इसलिए कहते हैं कि युवा को कमांड मिलेगा तो वह नगर परिषद का चौमुखी विकास करेंगे। महुआ नगर परिषद की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। अजय मंजेकर कहते हैं कि महुआ का विकास होगा तो लोगों में खुशियां आएगी और हर घर में विकास धरातल पर दिखेगी।
अजय मजेकर हर घर में जाते हैं और महिला पुरुष सभी वोटरों से मिलते हैं। उनके साथ युवाओं की तादाद होती है। अजय मजेकर का हमेशा हंसता हुआ चेहरा लोगों के बीच आता है। लोग उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। अजय मंजेकर कहते हैं कि लोग उन्हें प्यार स्नेह दे रहे हैं। महुआ की जनता उन्हें सिर आंखों पर बैठाएगी और वे उपसभापति पर विराजमान होंगे। वह जीतकर आएंगे तो महुआ का अलग नजारा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.