April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मिथिलांचल दलित विकास समिति ने आयोजित की शिक्षा कार्यशाला ।

मिथिलांचल दलित विकास समिति ने आयोजित की शिक्षा कार्यशाला ।रिपोर्ट सुधीर मालाकार

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) मिथिलांचल दलित विकास समिति के तत्वाधान में मध्य विद्यालय मे शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विधिवत उद्दघाटन अंचल पदाधिकरि श्री राजीव नयन पांडे के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्थान के सचिव नवल भक्त ने अध्यक्षता व संचालन शिव प्रसाद राम ने किया
बिहार दलित विकास समिति के सहयोग से वर्ग 10 वीं के छात्रों को विगत तीन साल से निः शुल्क कोचिंग दिया जा रहा है।इस कार्यशाला मे क्लास 10th के छात्र, अविभावक् एवं शिक्षक ने भाग लिया
अपने संबोधन में अंचल पदाधिकरि ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यो से शैक्षणिक वातावरण बेहतर होता है तथा समाज को आगे बढ़ने मे मदद मिलता है।
इस कार्य शाला को शिक्षा प्रभारी राज्य स्तरीय, राधा मोहन सिंह , मुकेश कुमार राम, आजाद जी, रेणु कुमारी, निरंजन कुमार, अमरजीत कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार ब्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.