April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विद्यालयों द्वारा नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया ।

विद्यालयों द्वारा नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली )बिहार सरकार द्वारा घोषित शराबबंदी के पक्ष में बिहार के विभिन्न विद्यालयों शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया . ।इसी कड़ी में महुआ प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुरा नवीन के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर शराबबंदी को पूर्णत लागू करने के पक्ष में नारा बुलंद करते हुए विभिन्न सड़कों पर जागरूकता अभियान फैलाया । विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार, संजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।विद्यालय के सहायक शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इसके माध्यम से ग्रामीण अंचलों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है ताकि शराब से होने वाले नुकसान से बचा जा सके ।इस मौके पर महुआ प्रखंड जद यू पूर्व अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ,दिलीप कुमार ,दिनेश पासवान ,रामसागर सिंह सहित अन्य लोगों ने अपना समर्थन देकर बच्चों का हौसला अफजाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.