April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विजय जुलूस में शामिल चेयरमैन के विजेता उम्मीदवार अनिता कुमारी ।

विजय जुलूस में शामिल चेयरमैन के विजेता उम्मीदवार अनिता कुमारी ।

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – नवगठित ताजपुर नगर परिषद के चेयरमैन समेत 27 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई है । मंगलवार की सुबह से ही चुनाव परिणाम को लेकर नगर परिषद समेत प्रखंड के लोगो में काफी उत्साह रहा । जैसे जैसे विजेता की घोषणा होती रही उनके समर्थक में हर्ष और उल्लास भर गया वही हारे हुए उम्मीदवार के समर्थको में उदासी छा गई । पूरे नगर परिषद क्षेत्र विजेता उम्मीदवार के सार्थक डीजे के धुन पर नाचने झूमने लगे और पटाखे छोड़ने लगे । दोपहर तक चेयरमैन पद के विजेता को लेकर लोगों सबसे ज्यादा उत्सुकता बनी रही । जैसे ही चेयरमैन पद के विजेता उम्मीदवार अनिता कुमारी की नाम की घोषणा की गई । पूरे नगर परिषद क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी । रिजल्ट की घोषणा होते ही लोग अपने अपने निजी सवारी से समस्तीपुर कि ओर चल पड़े । वही अपार जनसमर्थन एवं जनसैलाब के साथ विजेता उम्मीदवार अनिता कुमारी की विजय जुलूस में शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.