April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

करहरी पंचायत में भारी अनियमितता के खिलाफ जिला राजद जिला प्रवक्ता सह प्रधान महासचिव शशि कुमार सिंह यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

करहरी पंचायत में भारी अनियमितता के खिलाफ जिला राजद प्रवक्ता सह प्रधान महासचिव शशि कुमार सिंह यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर( वैशाली) जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करहरी में चल रहे पंचायत स्तरीय योजनाओं में भारी अनियमितता की शिकायत राजद जिला प्रवक्ता सह महासचिव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर की है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 25 से 35000 कमीशन के तौर पर लिए जाते हैं। वर्ष 2017 से 22 तक प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलने वाले लेबर पेमेंट की राशि मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक, कंप्यूटर सहायक, लेखापाल और दलाल तथा जनप्रतिनिधियों के बीच बंदरबांट कर ली गई । मुखिया पति द्वारा फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची तय की जाती है। पैसा देने वालों का नाम जोड़ा जाता है, गरीबों का नाम हटा दिया जाता है।कभी ग्राम सभा आयोजन नहीं की जाती है। जबकि फर्जी तरीके से ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है । जिला प्रवक्ता ने मुखिया पति को चुनौती देते हुए कहा कि अगर धरातल पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया है उसका वीडियो रिकॉर्डिंग जनता के समक्ष पेश की जाए अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के सभी गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखा गया है, जिसे जोड़ने की आवश्यकता है। स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली में बिना ग्रामसभा के ही पंचायत सचिव और मुखिया पति रिश्वत लेकर अपने लोगों का चयन किया गया। मनरेगा से बनने वाली मवेशी शेड, बकरी शेड, सोख्ता निर्माण , वृक्षारोपण वर्ष 2017 से 22 तक पंचायत फर्जी तरीके से चलाया गया, इसकी जांच हो। दूध का दूध पानी का पानी साबित हो जाएगा। कोई भी काम नहीं किया गया। उन्होंने लिखा कि योजना संख्या 43/2018-19 मनरेगा का पैसा निकाल लिया गया ।काम जबकि अधूरा है। गेट का निर्माण विद्यालय विकास मद से हुआ और पैसा मनरेगा से निकाल लिया गया। इन सभी तमाम घोटालों की जानकारी स्थानीय वीडियो को दी गई लेकिन इस पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे साफ जाहिर होता है कि पंचायत से प्रखंड तक सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस लूट में शामिल है ।जिसकी उच्चस्तरीय जांच करते हुए दोषियों पर करवाई कर गरीब, वंचित लोगों को उसका लाभ दिलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.