April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पहुंचे उद्योग मंत्री छात्र छात्राओं के कार्यक्रम देखकर हुए अभिभूत

महुआ पहुंचे उद्योग मंत्री छात्र छात्राओं के कार्यक्रम देखकर हुए अभिभूत
महुआ की प्रतिभा कि उन्होंने की सराहना
महुआ विधायक ने मंत्री से आगामी सत्र में उद्योग लगाने की रखी मांग, कार्यक्रम में बच्चों का हुआ रंगारंग कार्यक्रम
महुआ, नवनीत कुमार

महुआ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने यहां के बच्चों के द्वारा किए गए रंगारंग कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर खुशी से भर गए। अवसर था वैशाली टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का उद्घाटन और कंप्यूटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण का।
उन्होंने कहा कि वैशाली की आदिकाल से ही वैशाली की धरती कलाकारों की रही है। यहां की धरती से ही आम्रपाली ने अपने नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक अमिट छाप छोड़ी है।
यहां पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर के सामने एक हॉल में निजी कार्यक्रम के दौरान पहुंचे उद्योग मंत्री समीर महासेठ, स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन आदि ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। यहां जब छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती पेश की गई तो मंत्री खुशी से भर गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर उन्हें अवसर दिए जाएं तो वह बहुत कुछ करके दिखा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महुआ के लोग काफी अच्छे हैं और अतिथियों का स्वागत पुरजोर तरीके से करते हैं। साथ में पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने मंत्री से यहां अगले सत्र में उद्योग लगाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यहां उद्योग लग जाने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो उनकी नई सरकार बनी है। अगले सत्र में वे मंत्री को एक बार फिर यहां बुलाकर उद्योग लगाने के लिए घोषणा करवाएंगे। इस पर महफिल में उपस्थित युवाओं की तालियां गूंज उठी। इस मौके पर युवा परिषद के किसलय किशोर ने भी महुआ में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाए जाने पर सराहना की।

नवनिर्वाचित सभापति नवीन चंद्र भारती, आरके डेयरी के रणधीर कुमार, डॉ शशि भूषण आदि ने भी अपने विचार साझा किए। आगंतुकों का स्वागत रवि कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.