April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

झूठ की खेती और लोकतंत्र की हत्या है भाजपा का एजेंडा : डॉ. रणबीर नंदन

झूठ की खेती और लोकतंत्र की हत्या है भाजपा का एजेंडा : डॉ. रणबीर नंदन

ब्यूरो रिपोर्ट सनोवर खान

संपादक,NR इंडिया NEWS

पटना:जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के बिहार दौरे पर नीतीश कुमार पर दिए बयानों पर कड़ा जवाब दिया है। डॉ. नंदन ने कहा कि नीतीश कुमार इस देश के सबसे ईमानदार नेता हैं। उनकी छवि विकास पुरुष की है। उन पर बोलने से पहले किसी को भी अपने गिरेबां में अच्छे से देखना होगा। जेपी नड्‌डा के वैशाली दौरे पर डॉ. रणबीर नंदन ने कहा कि लोकतंत्र की जननी वैशाली से लोकतंत्र की हत्या करने का रिकॉर्ड बनाने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने अपने भाषणों में सिर्फ लफ्फेबाजी की है। जेपी नड्‌डा वो शख्स हैं जो इस देश से लोकतंत्र की समाप्ति का सपना देखने वालों में शामिल है। छह माह पहले जब वे बिहार आए थे तो क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का दावा कर गए थे। लेकिन अब उन्हें क्षेत्रीय दलों से डर लगने लगा है।

डॉ. नंदन ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, मेघालय हर जगह जनादेश का गला घोंट कर भाजपा सत्ता में आई है। ऐसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से लोकतंत्र रक्षा की तो भाषा बिल्कुल शोभा नहीं देती। विकास कार्यों पर भाजपा के पास बात करने को कुछ है ही नहीं। क्योंकि भारत की बेतहाशा बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी भाजपा के विकास मॉडल के दावे खुलेआम कर रहा है। नए साल के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ गई। भाजपा का विकास मॉडल यही है कि आम आदमी की जेब पर डाका डाल कर उसे सड़क पर ला दें।

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास पर कोई सवाल मन में लाने से पहले जेपी नड्‌डा को अपने सभी मंत्रियों के कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने सार्वजनिक करना चाहिए। आज दरभंगा में एम्स निर्माण में राज्य सरकार की कमी बता रहे हैं जबकि असलियत यह है कि पटना एम्स के बनने के दशक भर बाद भी वो पूरी तरह फंक्शनल नहीं है। डॉक्टर ही नहीं हैं। विभागों के लिए भवन बन गए हैं, कोई ईलाज नहीं हो पा रहा है। दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार ने क्या किया है, यह सबको पता है।

डॉ. नंदन ने कहा कि भाजपा की छटपटाहट इसलिए बढ़ी हुई है क्योंकि वो जानती है कि 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में उसका क्या होगा। 2015 का चुनाव भाजपा को उसकी असली स्थिति बताने के लिए काफी है। भाजपा को सिर्फ 24 फीसदी वोट मिले थे। इतने वोट भी तब मिल गए थे, अब नहीं मिलेंगे। क्योंकि पिछले 8 सालों में भाजपा का असली रंग सबने देख लिया है। दोनों चुनावों में भाजपा अर्श से फर्श पर आएगी और इसी बौखलाहट में जेपी नड्डा अनर्गल बयान जारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.