बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर गोरौल प्रखंड कटरमाला पंचायत के मुस्तफापुर हरशेर गाँव पहुंचे
बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर गोरौल प्रखंड कटरमाला पंचायत के मुस्तफापुर हरशेर गाँव पहुंचे।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी/ज़ाहिद वारसी
वैशाली(हाजीपुर)समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरौल प्रखंड अंतर्गत कटरमाला पंचायत के मुस्तफापुर हरशेर गांव में पहुचकर लोगो से मिले. सबसे पहले हरशेर गांव स्थित गुलाम रसूल साह वारसी के मजार पर चादर चढ़ाया और राज्य में शांति एवं खुशहाली के लिए दुआ की, . चादरपोशी में विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी , अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने भी भाग लिया, साथ ही साथ इसी गांव स्थित जगदम्बा स्थान पर भी पहुचे वहां पर पूजा अर्चना किया और विहार में सुख शांति की कामना की .
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखने के लिये लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. ठंड से बेपरवाह महिला, पुरुष,बुजुर्ग यहां तक कि बच्चे भी बिहार के मुखिया की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे. लोग घरों के दरवाजे को कौन कहे छत पर भी चढ़े हुय थे. हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य एन एच्-22 पर ग्रामीण सड़क के दोनों ओर लम्बी लम्बी कतारे में लोग खरे थे. लोगो की भीड़ को देखकर सीएम काफी खुश थे. हांथ हिलाकर लोगो का अभिवादन किया. लोगो से विकास की जानकारी लिया. विकास कार्यो से रूबरू होते हुए राज्य में विकास करने का भरोसा लोगो को दिया.
समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सबसे पहले हरशेर गांव स्थित चन्द्रा पेट्रौल पम्प पर रुके कर . वहा पहले से उपस्थित कार्यकर्ता से मिले,. सीएम नीतीश कुमार के काफिला रुकते ही कार्यकताओ ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. कार्यकताओ ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. सबसे पहले सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने तिरहुत क्षेत्र की धरती पर आगमन के लिये फूलो से भरा गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वही स्वागत के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक सिद्धार्थ पटेल, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ भगवान सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता नजर आए।
गोरौल प्रखंड के मुस्तफापुर हरशेर गांव में समाधान यात्रा के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय गोरौल द्वारा पर्दशनी लगाया गया था, सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,पूरक पोषाहार, सूखा अनाज,अन्यप्रासन योजना के अलावे गर्भवती महिला को गोद भराई की जा रही थी,जिसे देख मुख्यमंत्री स्वयं को रोक नही पाये और हो रही गोद भराई को देखने लगे . इस बीच महिलाओं द्वारा गाये जा रहे गीतों को सुना. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ ललिता कुमारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीनाक्षी प्रभा ने मुख्यमंत्री को बताया कि गर्भवती महिला को फल सहित अन्य सामग्री देखर प्रोत्साहित किया जाता है.
प्रखंड के कटरमाला पंचायत के ग्राम हरशेर में समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों का हाल पूछा. जीविका समूह के जिला परियोजना पदाधिकारी वंदना कुमारी के नेतृत्व में जीविका दीदियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. नीलम कुमारी, शोभा कुमारी,रानी देवी, रेणु कुमारी, सोनी देवी, सावित्री देवी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य जीविका दीदियों द्वारा पर्दशनी लगाई गई थी ,जिसमे केले के रेशे से बना भगवान गणेश की प्रतिमा, शंख,बैग सहित अन्य विभिन्न सामग्रियों का निर्माण किया था. साथ ही जीविका से जुड़ी महिलाओ ने सीएम से रोजगार देने की मांग भी किया. नीरा उत्पादन से लेकर अगरबती,पापड़, कपड़ा, सिलाई मशीन सहित अन्य रोजगार की जानकारी सीएम ने लिया.
समाधान यात्रा के दौरान हरशेर गांव देखने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दलित के घर पर रुके और उसका हाल पूछा. गृहस्वामी शिव शरण पासवान मनोज पासवान के घर के खम्भे पर 01 नम्बर लिखबाकर जातीय जनगणना का शुभारंभ करते हुय कहा कि अभी जातीय जनगणना चलेगा उसके वाद आर्थिक जनगणना कराया जायेगा.
करकारती ठंड के बावजूद भी समाधान यात्रा के क्रम में गोरौल प्रखंड अंतर्गत कटरमाला पंचायत के मुस्तफापुर हरशेर गांव में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुचे. जहाँ पर स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने उनका स्वागत किया. यात्रा के दौरान ही थोड़ी धूप दिखाई दिया तो. इसपर मुख्यमंत्री ने पहले रुक कर भगवान सूर्य को प्रणाम किया . उसके वाद सड़क के दोनों ओर लगे स्टौल को देखने लगे.
