April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*दो दिन और रहेगा कोल्ड डे, मौसम विभाग ने दी जानकारी*

*दो दिन और रहेगा कोल्ड डे, मौसम विभाग ने दी जानकारी*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्विद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 8 से 11 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि वायुमंडल में नमी अधिक होने के कारण विगत कुछ दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 7 – 10 डिग्री सेल्सियस कम बनी हुई है। जिसके चलते कोल्ड दे कि स्थिति लगातार पछिया हवा प्रति चक्रवात बनी हुई है तथा अगले दो दिनों तक ऐसे ही स्थिति रहने कि सम्भावना है। उसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने के आसार हैं। पूर्वानुमान कि अवधि में अगले दो तीन दिनों तक दिन तथा रात के तापमान कोई ज्यादा बदलाव होने कि संभावना नहीं है। उसके बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह में मध्यम कुहासा छा सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 7 से 10 कि0मी0 प्रति घंटा कि रफ्तार से पछिया हवा चलने कि सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 फीसद तथा दो पहर में 50 से 60 फीसद रहने कि सम्भावना है। इसकी जानकारी वैज्ञानिक अब्दुल सत्तार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.