April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक

समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक
रिपोर्ट: नवनीत कुमार

वैशाली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय हाजीपुर के बीका सभागार में राघोपुर के विधायक सह उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ प्रभारी मंत्री जयंत राज, महुआ विधायक डाॅ.मुकेश रौशन, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, राजापाकर विधायक प्रतिमा दास, लालगंज विधायक संजय सिंह, पातेपुर विधायक लखेन्द्र पासवान एवं विधानपार्षद भूषण राय सहित कई विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव के साथ जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।
महुआ विधायक डाॅ.मुकेश रौशन के द्वारा वाया नदी के जल स्तर बढने से होने वाली समस्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित के लिए एक पावर सब स्टेशन का निर्माण जल्द कराने तथा महुआ नगर परिषद क्षेत्र में जल-जमाव की समाधान के लिए सीवरेज सिस्टम और नाला निर्माण, नगर विकास विभाग से कराने की मांग रखी गई। महुआ में आय-दिन जाम की समस्या दूर करने के लिए महुआ में जल्द एक बाईपास का निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग से कराने की मांग रखी गई। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप-मुख्यमंत्री ने विभाग के पदाधिकारी को जल्द-से-जल्द सभी समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए। समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव का स्वागत जिला मुख्यालय हाजीपुर में रामाशीष चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस दौरान महुआ विधायक डॉ.मुकेश रौशन के नेतृत्व में संतोष कुमार चौधरी, चंदन कुमार चौधरी, सरफराज एजाज, राजेश शर्मा, नसीम रब्बानी, सुबोध कुमार, नागेन्द्र राय, अभय राय, बब्लू राय, अमर आलोक, अनिल राय, विनय राय, संजय पासवान, प्रदीप यादव, बासकित राय, रामाशंकर यादव, धर्मेंद्र कुमार, संजीव यादव, अजीत यादव, पंकज कुमार, विशाल यादव आदि ने स्वागत किया। महुआ विधायक डाॅ.मुकेश रौशन के द्वारा दर्जनों जगह पर होर्डिंग्स और झंडा बैनर लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.