April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हार्ट अटैक से अधेड़ महिला की मौत

हार्ट अटैक से अधेड़ महिला की मौत
महुआ। नवनीत कुमार
हार्ट अटैक हो जाने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को ठंड लगी और उसे लोग इलाज के लिए महुआ के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां उसने अंतिम सांस ली।
मृतिका 55 वर्षीय शिवकुमारी देवी महुआ के परसोनिया निवासी रामनारायण सिंह की पत्नी बताई गई है। बताया गया कि शिव कुमारी देवी अपने खेत में हरी सब्जी तोड़ने के लिए गई थी। इस बीच उसे ठंड लगी और उसी जगह मूर्छित होकर गिर पड़ी। लोग उसे उठाकर आनन-फानन में महुआ के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शिवकुमारी देवी तो ठंड लगने से मौत हो गई। ठंड के कारण ही उसे हार्ट अटैक हुआ। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.