April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पीएचसी में महिला डॉक्टर नहीं महिला मरीजों को भारी परेशानी

पीएचसी में महिला डॉक्टर नहीं,महिला मरीजों को भारी परेशानी
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर नहीं होने कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां महिला मरीज को इलाज कराने में दिक्कत हो रही है।
मंगलवार को इलाज कराने के लिए पहुंची कई महिला मरीजों ने बताया कि उन्हें प्रसूति संबंधी बीमारी को दिखाना है। जबकि यहां महिला डॉक्टर ही नहीं है। इस कारण वह बगैर इलाज के हैं वापस घर लौट गई। यहां महिला चिकित्सक नहीं होने से अस्पताल प्रशासन को भी भारी परेशानी हो रहा है। महिला रोगी पहुंचने पर उन्हें इलाज करना मुश्किल हो जाता है। खासकर गर्भवतियों की जांच और उन्हें इलाज को लेकर अस्पताल प्रशासन को भारी परेशानी हो रही है। यहां अस्पताल में प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत महीने के प्रत्येक 9 तारीख को गर्भवती स्वास्थ जांच केंद्र लगाया जाता है। इस बीच महिला चिकित्सकों की कमी खलती है।
इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल की महिला चिकित्सक को अनुमंडल अस्पताल में भेजा गया था। यहां महिला चिकित्सक की कमी होने के कारण दिक्कत हो रही है। उन्हें अनुमंडल अस्पताल से पीएचसी में पुनः वापस देने की मांग की गई है। इसके बाद महिला रोगियों की परेशानी दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.