April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुमंडल कार्यालय पर बैठक या खानापूर्ति

अनुमंडल कार्यालय पर बैठक या खानापूर्ति
महुआ। नवनीत, रेणु
महुआ में गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए बुधवार को अनुमंडल कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई। यह बैठक हुई या खानापूर्ति। कहना लोगों को मुश्किल हो रहा है।
यहां कई वर्षों से बैठक के नाम पर खानापूर्ति की जाती है और राष्ट्रीय त्योहार को भी सामान्य तरीके से मना लिया जाता है। बैठक में अच्छे व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया। जिससे लोगों में क्षोभ है। पूर्व में यहां पूरे लाव लश्कर के साथ बैठक होती थी। जिसमें हर विभाग के लोग उपस्थित होते थे। राष्ट्रीय त्यौहार भी शानदार तरीके से मनाया जाता था। जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चे उत्साह पूर्वक भाग लेते थे। लेकिन इधर कुछ वर्षों से यहां यह भी खानापूर्ति की जा रही है। एसयूसीआई के ललित कुमार घोष, विश्वनाथ साहू आदि ने बताया कि महुआ में राष्ट्रीय त्योहार को मनाने में भी खानापूर्ति की जा रही है। त्यौहार के मौके पर लोगों को अनुमंडल प्रशासन की ओर से भुलाया नहीं जाता है। बैठक भी खानापूर्ति की जाती है। बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बैठक की खबर सुनकर लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.