April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल नगर पंचायत में चुनें गए नव निर्वाचित मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद ने लिया शपथ

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल नगर पंचायत में चुनें गए नव निर्वाचित मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद ने लिया शपथ।

गोरौल नगर पंचायत में पहली बार हुये नगर पंचायत गोरौल चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद , उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों को प्रखंड सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । शपथ लेने वालों में मुख्य पार्षद नागेंद्र दास , उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी के साथ साथ वार्ड पार्षद जुली कुमार , कपिलदेव पासवान , रामु राय , रईसा खातून , सुजीत कुमार , विकास कुमार , अंजू देवी , बैजंतीमाला , मुकेश कुमार , उर्मिला देवी , चंदू साह , संतोष प्रसाद , मनीष कुमार अजंती देवी सहित 14 वार्डों के वार्ड पार्षद उपस्थित थे । हाजीपुर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता कुमार गौरव ने सभी को पद एवं गोपनीयता के अलावे नशा मुक्त नगर पंचायत की शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं आशा करता हुं कि आप सभी पुरी इमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक अपना कर्त्तव्य समझ कर नगर पंचायत के विकास के लिये ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करेंगे । वहीं मुख्य पार्षद नागेंद्र दास एवं उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी ने कहा कि नगर पंचायत का चौमुखी विकास कराना ही हम सभी का कर्तव्य है जिसे ईमानदारी पूर्वक हम सभी मिलकर कराएंगे । जनता के विश्वास को टूटने नहीं दुंगा, जनता दुख सुख में हर समय साथ रहेंगे ।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार , अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पटिल , थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, नगर पंचायत कार्यालय से पंकज कुमार , अजय सिंह , संजय सिंह , दीपक कुमार , मुकेश सिंह , मो . अख्तर , मो. एकराम , डॉ सुनील कुमार झा सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.