युवा जनशक्ति ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व,दिया एकता का संदेश
युवा जनशक्ति ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व,दिया एकता का संदेश
रिपोर्ट-राजकमल जयसवाल
वैशाली जिला अंतर्गत महुआ में युवा जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज राय जी के आवासीय परिसर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जिसमें हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया,एवं साथ में दही-चुरा,सब्जी ,तिलकुट के भोजन का आनंद लिया ।
आयोजन की अध्यक्षता कर रहे युवा जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मे भाईचारा ,सद्भावना बढ़ती है । उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों से युवा जनशक्ति द्वारा आपसी सद्भावना कायम रखने हेतु लगातार इस तरह के आयोजन किये जाते रहे है ।धीरज राय ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति गंगा-जमुना तहजीबी की है ।देश को जाति-धर्म के आधार पर बांटने वाली शक्ति जितना भी जोर लगा ले,देश बँटने वाला नहीं है।सदियों से हमारे देश के हर सम्प्रदाय के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते रहे है ।यह कार्यक्रम उनलोगों के मुंह पर तमाचा है जो अक्सर भ्रम फैलाते रहते है कि हिन्दू पर्व में मुसलमान भाई शिरकत नहीं करते है ।इस आयोजन के दौरान हिन्दू,मुस्लिम धर्म के लोग अपने-अपने पारंपरिक परिधान में आये हुए थे । युवा जनशक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि विभाजनकारी शक्तियां कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे ।युवा जनशक्ति सामाजिक सद्भावना,प्रेम-भाईचारा हेतु लगातार ऐसे आयोजन करती रहेगी ।
इस आयोजन में युवा जनशक्ति के परसा विधानसभा अध्यक्ष रंजीत यादव, राजकमल जायसवाल, हाजीपुर नगर अध्यक्ष तारकेश्वर पटेल,पटेल सेना के अध्यक्ष रंजन पटेल,मो०बबलू,ऋतु राज,देवेश सिंह चंदेल,विशाल कुमार,दीपक कुमार ,सिंदबाद ,बंटी, सगीर आलम,
इमरान खान,असगर,मुन्ना यादव,जीतेन्द्र राय,आहिल अमन, अनुज कुमार,बीके पांडे,फरहान, मो०मंसूर, रौशन, नमन,मो०सद्दाम,रितिक रौशन,खुर्शीद आलम,गोलू, आशुतोष कुमार,कुणाल कश्यप, अंकित शुक्ला,
प्रसून सिंह, दिवाकर पटेल,मुकेश राय,अजय यादव , कुंदन कुमार,मो०असगर, मो०जहांगीर,समीर रजा, संतोष कुमार,गुड्डू चौहान,मोअज्जम आलम,सोनू कुमार,अतीक रजा,आकिब अख्तर,संतोष पटेल,अभिषेक सत्यम,पंकज, डब्लू,विकाश, टुनटुन,सन्नी,रंजन,आकाश,मो०जुनैद,
समीर अंसारी,अफजल हुसैन,आफताब,जावेद,मोनू,संजय,
रहमत,छोटे आदि मौजूद थे ।
