January 16, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

विभिन्न मामलों में 3 वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में 3 वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ पुलिस ने विभिन्न मामलों में 3 वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत की।
रविवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने, हत्या का प्रयास, लूटपाट सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहे राजापाकर थाने के अहियाई निवासी मंजय ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मंजय ठाकुर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.