March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

2 दिन मना मकर संक्रांति का त्यौहार

2 दिन मना मकर संक्रांति का त्यौहार
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ इलाके में मकर संक्रांति का त्यौहार 2 दिन मनाया गया। ऐसे तो यह त्यौहार शनिवार को यहां बृहद रूप से लोगों ने मनाया। वही रविवार को भी 25 फीसद परिवारों में यह त्यौहार मनाया गया। त्योहार को लेकर गांव में उत्साह और उमंग लोगों में कायम रहा।
लोगों ने बताया कि 14 जनवरी को प्रत्येक साल यह मकर संक्रांति का त्यौहार मनाते आ रहे हैं। इस बार 14 जनवरी शनिवार होने के कारण इस त्यौहार का महत्व अधिक बढ़ गया। शनिवार को खिचड़ी का शुभ दिन माना गया है। इस कारण 75 फीसद परिवारोंं ने मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को ही मनाया। हालांकि इस रात में सूरज को मकर रेखा में प्रवेश करने के कारण रविवार को यह त्यौहार मनाया गया। मकर संक्रांति पर लोगों ने स्नान कर तिल, अन्न, रुपए आदि का दान पंडितों को किया। त्यौहार को लेकर बच्चों में खासा उमंग रहा। चुरा, दही, तिलकूट का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। वही इस त्यौहार के मौके पर पतंगबाजी भी जमकर की। त्यौहार पर काफी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए हाजीपुर भी गए। मकर संक्रांति पर महुआ के विभिन्न जगहों पर मेला भी लगा। युवा-युक्तियां, बच्चे पहुंचकर मेले का आनंद लिया। इस पर्व को लेकर लोगों को दूध मिलना मुश्किल हो गया था। जिससे वे लोग स्वयं दही नहीं जमाए। वल्कि बाजार से इसकी खरीदारी की। विभिन्न चौक चौराहों पर दही के स्टाल लगे थे। जहां खरीदारी के लिए भीड़ रही। इसी के साथ सूर्य उतरायण हो गए और शुभ कार्य पर लगे विराम में गति आ गई। सूरज को उत्तरायण हो जाने से शुभ कार्य में तेजी आ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.