April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर शहर क्षेत्र के लिए जीआईएस मास्टर प्लान पर जिलाधिकारी ने किया बैठक।

हाजीपुर शहर क्षेत्र के लिए जीआईएस मास्टर प्लान पर जिलाधिकारी ने किया बैठक।

रिपोर्ट : नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार

हाजीपुर: वैशाली जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में हाजीपुर शहरी क्षेत्र के लिए जीआईएस मास्टर प्लान की कार्य योजना को लेकर वैशाली समाहरणालय सभागार में कंसलटेंट एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा चयनित एजेंसियों के कंसल्टेंट द्वारा बताया गया कि ,हाजीपुर को एक सेटेलाइट शहर के रूप में विकसित करने के लिए 2041 को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान बनाया जा रहा है । इसके तहत हाजीपुर नगर क्षेत्र अंचल हाजीपुर का ग्रामीण क्षेत्र विद्दुपुर, राघोपुर प्रखंड, भगवानपुर अंचल के कुल 397 गांव के 427 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र चिंहित किया गया है। अभी डाटा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है ।इसमें सभी विभागों से डाटा की आवश्यकता है। डाटा कलेक्शन के पश्चात इसका विश्लेषण किया जाएगा तब इस ड्राफ्ट बनाया जाएगा ।जिलाधिकारी के द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारियों को कंसलटेंट से बात कर सभी जरूरी डेटा शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।हाजीपुर बिदुपुर और अंचल के लिए एक नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया है ।एजेंसी को निर्देश दिया गया कि जो भी कार्य करें उसकी स्पोटिंग अंचल को करें तथा प्रतिवेदन जिला को उस्थापित करें ।जिला अधिकारी के द्वारा एजेंसी को गांव की सूची संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करा देने तथा संबंधित जिलाधिकारी को गांव का नक्शा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।जिलाधिकारी ने कहा कि हाजीपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। इस को ध्यान में रखकर टाउन प्लान किया जाए। जल परिवहन की संभावना भी देखा जाए। विकसित टाऊनशिप हरित क्षेत्र का विकास और यातायात प्रबंध पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई गई ।बैठक में जिला अधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ,अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री अरुण कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के टाउन प्लान उपस्थित थे ।यह बैठक विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.