April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जेपीएस एनटीटी संस्थान गाजीपुर में द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण कक्षा प्रारंभ

जेपीएस एनटीटी संस्थान गाजीपुर में द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण कक्षा प्रारंभ

हाजीपुर से राहुल गुप्ता की रिपोर्ट

बिना गुरू का ज्ञान नही होता,बिना शिक्षा के कोई महान नही‌ होता उक्त कथन को चरितार्थ कर रहा है जिले के गाजीपुर चौक स्थित जेपीएस एनटीटी संस्थान। जो 12 वीं उतीर्ण छात्र-छात्राओं को नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग का दो वर्षीय रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में पहल करता दिखाई दे रहा है।
आपको बताते चले कि स्थानिय गाजीपुर उफरौल चौक स्थित ज्योत्सना-प्रिन्सी सिंह नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान मे प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम आने के तुरंत बाद ही द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षण कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई है। जहाँ कई शिक्षक मिलकर अलग-अलग विषयो में पारंगत होने की हुनर सिखा रहे है ।नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बच्चों को खेल-खेल मे पढाने के उद्देश्य से बाल-वाटिका प्रत्येक विधालय में खोलने की स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा मिली है।जहाँ बच्चों को खेल-खेल मे रंगीन चित्रों के साथ टीएलएम के सहायता से भी शिक्षा दी जायेगी।जिसके परिपेक्ष्य में प्रशिक्षको द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के साथ प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में पुछे जाने पर संचालक अनिल कुमार ने बताया की हमारे संस्थान के विद्यार्थियों ने नियमित कक्षा में सम्मिलित होकर 90 प्रतिशत तक अंक अर्जित किया है।आगामी 20 मई से द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए वे सभी परीक्षार्थी तैयारी मे लग गये है।यहाँ सैकड़ों किलोमीटर दूर‌ नालंदा, छपरा, दरभंगा,मधुबनी बेगुसराय,एवं पटना जिला के बच्चों ने नामांकन कराया हैं।
सत्र 2022-24 मे कुल दो सौ सीटें है जहाँ अधिकतर नामांकन हो चुका है और शेष सीटों पर नामांकन जारी है।
संस्थान की निदेशक आभा‌ सिंह के मुताबिक कि इन्टरमीडिएट के बाद छात्र-छात्राओं को एनटीटी जैसे‌ रोजगार परक कोर्स से जुड़ना चाहिए ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.