ज्ञान ज्योति गुरुकुलम का वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन चिराग पासवान करेंगे
ज्ञान ज्योति गुरुकुलम का वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन चिराग पासवान करेंगे
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली ! महुआ , महर्षि दयानंद जी के जयंती के अवसर पर ज्ञान ज्योति गुरुकुलम द्वारा महाराणा प्रताप खेल मैदान, सिंघाड़ा, वैशाली में वार्षिकोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी 2023 (रविवार)को किया गया है। वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान करेंगे।
इस कार्यक्रम में गुरुकुल के चारों शाखाओं के लगभग 400 बच्चे कार्यक्रम की प्रस्तुतिकरण करेंगे , जबकि लगभग 4500 बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित होंगे ।.कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे विद्यालय के संस्कृति के अनुरूप हवन – यज्ञ से होगा ।सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ 10:00 बजे प्रातः होगा। समारोह के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान होंगे। सम्मानित अतिथियों में महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन, लालगंज भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह , महनार राजद विधायिका श्रीमती वीणा देवी , पातेपुर भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान , महनार एवम जंदाहा के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह , राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश यादव की भी गरिमामय उपस्थिति होगी।
कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्यालय के सह निदेशक अभय कुमार आर्य ने बताया कि जिले के और भी अलग-अलग क्षेत्रों के सभी विद्वत जन, संत वृंद एवं विद्यालय के सभी बच्चों के माता-पिता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे । समारोह के द्वारा बच्चों के अंदर प्रतिभा के प्रस्फुटन का प्रदर्शन करेंगे ।जिसमें बच्चे संगीत, नृत्य, काव्य, संभाषण, नाट्य , गीता पठन, योग एवं विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । संस्थान के निदेशक अजीत कुमार आर्य ने बताया कि हमारी सभ्यता और संस्कृति के अनुरूप यह विद्यालय अपने वैदिक युग एवं वैज्ञानिक प्रभाव के मिश्रण का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिभावान छात्र छात्राओं के द्वारा प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा ।
