April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंतर विभागीय टी 20 मुकाबले का लीग मैच इलेक्ट्रिकल की कमर्शियल पर धमाकेदार जीत।

इलेक्ट्रिकल की कमर्शियल पर धमाकेदार जीत।

गुरुवार को सोनपुर रेलवे स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर विभागीय टी20 मुकाबले का लीग मैच इलेक्ट्रिकल बनाम कमर्शियल के बीच खेला गया। कमर्शियल टीम के कप्तान सुमित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, परंतु उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। अच्छी शुरुआत नहीं होने के कारण पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कमर्शियल टीम की तरफ से सर्वाधिक 10 रन सुमित ने हीं बनाए। इलेक्ट्रिकल टीम के सबसे सफल गेंदबाज संतोष प्रकाश रहे जिन्होंने 3 ओवरों में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट लिए। सूर्या कुमार ने भी एक ओवर में ही 2 विकेट प्राप्त कर कमर्शियल टीम की कमर तोड़ दी। राहुल मिश्रा ने कसी हुई गेंदबाजी की परंतु उन्हें सिर्फ 1 विकेट से संतोष करना पड़ा।
45 रन के लक्ष्य को पाने के लिए टीम इलेक्ट्रिकल के सलामी बल्लेबाज संतोष प्रकाश और विकास रंजन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और मात्र 3.1 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। संतोष प्रकाश 11 गेंदों में 25 रन और विकास रंजन 8 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इस प्रकार टीम इलेक्ट्रिकल ने इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया। टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर टीम इलेक्ट्रिकल अंक तालिका में सबसे ऊपर बनी हुई है। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान संतोष प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.