महान स्वतंत्रता सेनानी रामजी चौधरी की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई
महान स्वतंत्रता सेनानी रामजी चौधरी की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई
NR इंडिया NEWS
वैशाली:महुआ प्रखंड के अंतर्गत कन्हौली विशनपरसी पंचायत के कन्हौली गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी रामजी चौधरी की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई । इस पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवंगत सेनानी के पुत्र व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार जयसवाल ने किया । वही संचालन श्रीकांत कुमार पासवान जिला अध्यक्ष छात्र लोजपा रा. ने की। पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महान स्वतंत्रता सेनानी रामजी चौधरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन स्वतत्रंता सेनानियो की देन है कि हम सब आज गुलामी की दासता से मुक्त होकर आजाद होने पर फर्क महसूस कर रहे हैं। अब समय आ चुका है कि हम सब स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करें । यह हम सबों का परम कर्तव्य भी बनता है । इस अवसर पर जवाहर राय मुखिया ने कहा कि स्वर्गीय राम जी चौधरी सन 1942 अंग्रेजों को भारत छोड़ो के आंदोलन में अहम योगदान दिया था । इनके द्वारा आजादी दिलाने के लिए किए गए संघर्ष को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता । इस किये मौके पर नगर परिषद सभापति नवीनचंद भारती, उपसभापति रोमी यादव , ई. विश्वनाथ बैठा, जिला अध्यक्ष राजद वैशाली वैद्यनाथ चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद अजित कु. अन्नू, प्रो. वीरेंद्र राय, रूपक, आमोद चौधरी, जगदीश चौधरी, सनोज, सूरज, बड़ेलाल यादव ,ऋतुराज, माया साह, ललिता देवी के साथ – साथ दर्जनों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
