मैट्रिक में स्कूल टॉपर को किया गया सम्मानित
मैट्रिक में स्कूल टॉपर को किया गया सम्मानित
समाजसेवी सह पूर्व मुखिया उम्मिदवार ने पहुंचकर स्कूल टॉपर अंकित और उनके परिजनों को सम्मान देकर दी बधाई
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल में मैट्रिक के आए परिणाम में अंकित कुमार स्कूल टॉपर हुए हैं। उन्होंने मैट्रिक में सर्वाधिक 444 अंक लाकर स्कूल और समाज का नाम रोशन किया है। शनिवार को उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।
महुआ के मिर्जानगर पहाड़पुर निवासी विमल कुमार सिंह और अंगीता देवी के पुत्र अंकित कुमार ने अपने स्कूल हरपुर मिर्जानगर में सर्वाधिक 444 अंक लाए हैं। अंकित के पिताजी किसान हैं और माता गृहिणी। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के बावजूद घरवाले उन्हें ही नहीं बल्कि उनकी दो बहनों को भी पढ़ाई लिखाई कराने में पूरी तत्परता बरत रहे हैं। अंकित को स्कूल टॉपर होने पर हरपुर ओस्ती निवासी समाजसेवी पूर्व मुखिया उम्मिदवार देव कुमार चौधरी ने पहुंचकर न सिर्फ बधाई दी बल्कि टॉपर अंकित के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। अंकित दो बहने अंजलि और पूजा से छोटे हैं। अंजलि जीएनएम की ट्रेनिंग कर रही है। पूजा इंटर में 430 अंक लाकर पंचायत में अव्वल स्थान प्राप्त की है। दादा रामविलास सिंह, दादी रामपरी देवी भी गृहस्थ परिवार से हैं और वे अपने पोते के टॉपर होने पर फूले नहीं समा रहे हैं।
