ग्रामीणों के आंदोलन पर बाध्य होकर कुशहर पुल की मरम्मत शुरू
ग्रामीणों के आंदोलन पर बाध्य होकर कुशहर पुल की मरम्मत शुरू
महुआ। रेणु सिंह
ग्रामीणों कि आंदोलन पर झुका ग्रामीण कार्य विभाग. महुआ के कुशहर डगरू स्थित वाया नदी सड़क पुल कि मरम्मती हुआ शुरू।
यहां ग्रामीणों द्वारा क्षतिग्रस्त लोहे के पुल की मरम्मत को लेकर दो बार सड़क जाम और आंदोलन किया गया था। इस बीच ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता ने पहुंचकर अभिलंब पुल की मरम्मती का आश्वासन दिया था। आंदोलन के बाद पुल की मरम्मत शुरू होने पर लोगों में देखी जा रही खुशी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त पुल का एंगल चोरों द्वारा खोल दिए जाने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे वाहनो को निकलना मुश्किल हो गया था। इसके लिए उन्होंने स्वयं अपना हाथ जगन्नाथ करते हुए आंदोलन किया और उनके आंदोलन पर वाध्य होकर ग्रामीण कार्य विभाग ने मरम्मती शुरू किया है।
यह ग्रामीणों की अपनी उपलब्धि है।
