कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के गद्दोपुर में अष्टयाम यज्ञ और विवाह कीर्तन समापन पर कार्यक्रम में सफल योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान बुधवार को गद्दोपुर स्थित केशवानंद स्वामी के समाधि स्थल रासमंडल पर किया गया। जहां पर कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवी, बुद्धिजीवी आदि शामिल हुए।
यह सम्मान उक्त गांव निवासी और विजिलेंस के पूर्व अधिकारी रामानंद कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज और राष्ट्र के रीढ होते हैं। उनके बदौलत ही समाज और राष्ट्र आगे की ओर बढ़ता है। वह हर कार्य में सफल भूमिका निभाएं ताकि समाज और राष्ट्र का विकास तेज गति से हो। उन्होंने युवाओं को हमेशा अच्छे कार्य में योगदान देने की नसीहत दी। 5 दर्जन कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुनेश्वर सिंह, मोहन कुमार सिंह, अरविंद, समोद, उमेश सिंह, जगमोहन, रणविजय, सुजीत पूर्व मुखिया सह मुखिया पति अजय भूषण दिवाकर आदि उपस्थित थे। सम्मान पाकर कार्यकर्ताओं में खुशी भर गई।
सीता विदाई प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रोता
महुआ महुआ के गोरीगामा और सिंघाड़ा नरसिंह धाम पर अष्टयाम यज्ञ के समापन पर मंगलवार की रात राम विवाह उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रोता उमर पड़े।
दोनों जगह पर काफी मनोरम दृश्य उभरा। झांकी पूर्वक दिखाई गई राम जन्मोत्सव में सीता विवाह प्रसंग पर श्रोता भावविभोर हो उठे। महिलाएं तो आंचल से आख को पोछती रही। दोनों जगहों पर राम जन्मोत्सव से लेकर राम वन गमन को दिखाया गया। इस बीच जब गायक के द्वारा झांकी पूर्वक सीता विदाई प्रसंग को भावपूर्ण तरीके से सुनाया गया तो उपस्थित श्रोता भाव विहल उठे। मालूम होती महुआ के विभिन्न जगहों पर अष्टयाम यज्ञ और विवाह कीर्तन को लेकर इलाका भक्ति में सराबोर हो चला है।
