April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ को लेकर भक्ति चढी परवान

अष्टयाम यज्ञ को लेकर भक्ति चढी परवान 
महुआ। रेणु सिंह
महुआ मुजफ्फरपुर रोड स्थित सिंहराय उतरी काली स्थान पर 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ समापन के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। काली दुर्गे राधेश्याम गौरीशंकर सीताराम की जाप से इलाका गुजयमान रहा।
अखंड जाप के समापन पर आरती होगी और इसी के साथ भगवान की झांकी निकाली जाएगी। रात को विवाह कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। समाजसेवियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अष्टयाम यज्ञ को लेकर पूरा इलाका भक्ति में लीन है। लोगों में आपसी प्रेम, एकता, सद्भाव और सहिष्णुता देखे जा रही है। चारों ओर भक्ति लोगों में सिर चढ़कर बोल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.