महुआ में केंद्रीय मंत्री पारस का जोरदार स्वागत
महुआ में केंद्रीय मंत्री पारस का जोरदार स्वागत
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वह महुआ के मधौल में वीर चौहरमल जयंती समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
इस बीच उन्हें जगह-जगह लोगों ने रोककर माला से लाद दिया। कन्हौली में राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद मंत्री का महुआ गांधी चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां सुमित सहगल के नेतृत्व में लोगों ने माला पहनाकर उन्हें महुआ की धरती पर स्वागत किया। इस बीच मंत्री काफी खुश दिखे। मधौल में पशुपति कुमार पारस वीर चौहरमल जयंती समारोह में भाग लिया और कहा कि वीर चौहरमल ने समाज सेवा के लिए अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।
