महुआ पीएचसी में प्रभारी कक्ष पर गिरा विशाल सुखा
महुआ पीएचसी में प्रभारी कक्ष पर गिरा विशाल सुखा आम का पेड़
पेड़ गिरने से एक लाख से अधिक की क्षति, कार्यालय खुलने से पूर्व गिरा पेड़ अन्यथा हो जाती बड़ी घटना, कई बार सूचना देने के बावजूद अंचल कार्यालय निर्णय लिया सुध, वाक्या महुआ पीएचसी कार्यालय की
महुआ, रेणु सिंह
महुआ पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष पर सुखा हुआ विशाल आम का पेड़ गिर गया। जिससे न सिर्फ कार्यालय कक्ष टूटकर ध्वस्त हो गए। बल्कि उसमें रखें कई कीमती सामान भी टूट कर बिखर गए। यह तो शुक्र था कि कार्यालय खुलने के पूर्व यह वाक्या हुई। अन्यथा बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
शुक्रवार को पीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष पर बीते दिन पूर्वाह्न करीब 9:30 बजे सुखा आम का विशाल पेड़ जड़ से टूट कर गिर गया। पेड़ गिरने से कार्यालय तो ध्वस्त हो ही गए। इसमें रखें फ्रिज, मेज, कुर्सियां, सोफा, एसी आदि भी नष्ट हो गए। बताया गया कि जिस समय पेड़ गिरा। उस वक्त कार्यालय नहीं खुला था। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। जहां पर पेड़ गिरा वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावे अस्पताल के अन्य कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी रोज बैठक करते हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि पेड़ सूखा होने से गिरने की आशंका होने की सूचना अंचल कार्यालय को लिखित आवेदन दिया गया था। कई बार मौखिक सूचना भी दी गई लेकिन इस पर अंचल द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पेड़ गिर जाने से एक लाख से अधिक की नुकसान हुई है।
