हाईवा से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
हाईवा से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
महुआ। रेणु सिंह
महुआ-गुरूचौक मुख्य मार्ग के जंदाहा थाना अंतर्गत हसनपुर बजरंगबली के नजदीक हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा। जिससे सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना शुक्रवार की रात की है।
दोनों मृतक सहदेई ओपी क्षेत्र के रहने वाला था।शनिवार को युवकों का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा छा गई। मृतक सहदेई ओपी क्षेत्र के सलहा वार्ड संख्या 04 निवासी जवाहर पासवान का 22 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान और चकफैज पंचायत के बलिया वार्ड संख्या 09 निवासी ललन पासवान का 21 वर्षीय पुत्र शिवशंकर पासवान बताया गया है लोगों का कहना है कि दोनों युवक एक बाइक से वीर चौहरमल जयंती समारोह कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में हाईवा ने रौंद दिया। घटना से गांव में लोगों ने चूल्हे नहीं जलाए।
