April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डूबे किशोर का शव गांव आते ही परिजनों में मची चित्कार

डूबे किशोर का शव गांव आते ही परिजनों में मची चित्कार
मनहूस घटना को लेकर गांव में नहीं जले चूल्हे
महुआ। रेणु सिंह
गंगा नदी में डूबे किशोर का शव घर आते ही परिजनों में चित्कार मच गई। यहां गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर गांव में किशोर का शव लाया गया कि परिजनों की कोहराम से लोग दहल उठे।
मालूम हो कि महुआ थाना के गद्दोपुर गांव के स्व गजेंद्र कुवर के पुत्र 15 वर्षीय लक्की कुमार पटना के दीघा घाट स्थित गंगा नदी में डूब गया था। घटना के 48 घंटों के बाद स्थानीय मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव शनिवार की सुबह में निकाला। परिजन किशोर का शव लेकर गांव गद्दोपुर पहुंचे। शव आते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। बताया गया कि स्व: गजेन्द्र कुंवर का 15 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार विगत गुरुवार को चैत पूर्णिमा के अवसर पर पटना के दीघा घाट स्थित गंगा नदी में स्नान करने गया था। जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह नदी में डूब गया था।
माता पिता का अनाथ था किशोर:
मृतक किशोर लक्की अपने माता-पिता का अनाथ था। करीब 5 वर्ष पूर्व उनके माता-पिता उसे इस दुनिया में छोड़ कर चले गए थे। लकी को चाचा चाची लालन-पालन करते थे और वह अपने साथ पटना में ही रख कर पढ़ाई करा रहे थे। लकी एक भाई और एक बहन था। किशोर की मौत पर पूरा गांव दहल गया है। वह काफी मिलनसार और न सिर्फ घर के लोगों का बल्कि गांव वालों का भी दुलारा था। लोगों ने बताया कि लकी पटना में रखकर आठवा में पढ़ाई कर रहा था। इस मनहूस घटना से दुखी ग्रामीणों ने सुबह और शाम में चूल्हे नहीं जलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.