April 18, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

वीआईपी कार्यकर्ताओं की बैठक में “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम पर चर्चा

वीआईपी कार्यकर्ताओं की बैठक में “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम पर चर्चा

रामनंदन सहनी को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का मिला कमान, कमेटी विस्तार के साथ पार्टी की कार्यक्रम चलो गांव की ओर पर पर हुई चर्चा
महुआ, रेणु सिंह
महुआ प्रेमराज सड़क अवस्थित फतेहपुर पकरी में सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। लंबे समय तक चली बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के हित संबंधित कई निर्णय लिए। इसके साथ ही पार्टी का कार्यक्रम चलो गांव की ओर को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं की घंटों चली बैठक में रामनंदन सहनी को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का कमान सौंपा गया। साथ ही उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए विमल चौधरी को उपाध्यक्ष, भोला सहनी व उमेश सहनी को प्रखंड सचिव, दीपक कुमार वर्मा को प्रखंड का मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता बनाया गया। वही अनकलाल सहनी, जवाहर सहनी, जय प्रकाश सहनी, अमरेश पासवान, रामदयाल सहनी, अजय सहनी, देवकी सहनी आदि को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोनू मुख्य रूप से उपस्थित होकर पार्टी के क्रियाकलापों को रखा। उन्होंने कहा कि बीआईपी पार्टी अब गांव की ओर जाएगी और अपने कार्यों के बारे में लोगों को बताएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्रमुख कार्यक्रम चलो गांव की ओर में पूरी तन्मयता के साथ भाग लेने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता रामनंदन सहनी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.