24 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा
24 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! महुआ , प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत स्थित बालू घाट हाईस्कूल परिसर में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 24 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत की गई। इस कलश यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र के 1100 कन्याओं ने भाग लिया। यज्ञ स्थल पर पहुंच कर सभी कलश यात्री ने पूजा में भाग लिया और गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के बवानघाट खेसराहिया में अयोजित होने वाला यह यज्ञ चार दिनों तक चलेगा और 23 अप्रैल को दीप यज्ञ के साथ संपन्न हो जायेगा।
इस कलश यात्रा में यज्ञ कमिटी के जगन्नाथ प्रसाद यादव, भूषण प्रसाद, बिनोद साह, बिंदेश्वर प्रसाद यादव, अनिल कुमार, महेश झा, मुखिया पति मुन्ना झा, प्रदीप सोनी, महेंद्र प्रसाद यादव,दिनेश कुमार, महेश राय, शंभू सदाशिव, अशेश्वर सिंह, अनिल कुमार झा, शास्त्री लाल सहनी, अर्जुन प्रसाद मिथिलेश सिंह, राम विलास शर्मा, सुरेंद्र साह, डा कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सूरज सोनी, रौशन सोनी, मनोज राय, राजीव कुमार राय,महिला प्रकोष्ठ की रिया कुमारी, कृति कुमारी, मोनिका कुमारी, जागृति कुमारी,नेहा कुमारी, पूजा कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। इस महायज्ञ दूर-दूर के विद्वानों द्वारा कथा प्रवचन एवं भजनोंपदेशक द्वारा भक्ति मय भजन की प्रस्तुति की जाएगी। इसको लेकर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिल रही है ।
