विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण ।
विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! महुआ ,जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए खुशखबरी है। उनके लिए बिहार सरकार ने पाठ्य पुस्तकों का सिलेबस निशुल्क ससमय उपलब्ध करा दिया है। वैशाली जिले में 155609 पुस्तक उपलब्ध कराए गए थे ,जिसमें 149009 पुस्तक का वितरण हो चुका हैं ,यानी कुल पुस्तकों का 95 .6 % का वितरण हो चुका है । महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापक की निगरानी में पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ससमय पुस्तक उपलब्ध कराई गई है, इससे बच्चों को पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। कभी-कभार पुस्तकों के अभाव में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते थे, लेकिन ससमय पुस्तक उपलब्ध होने से अपने सिलेबस को पूरा कर सकेंगे ।पुस्तक पाकर बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे थे।
