पातेपुर :केन्द्र सरकार के ग़लत नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना
पातेपुर :केन्द्र सरकार के ग़लत नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना
रिपोर्ट: नसीम रब्बानी
वैशाली। केन्द्र सरकार के ग़लत नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना मकबूल अहमद अंसारी राजद प्रखण्ड अध्यक्ष जी के अध्यक्षता और दिलीप कुमार सिंह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष जी के संचालन जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत सहनी जी राजद प्रदेश महासचिव गुड्डू यादव, राजद जिला महासचिव समर आलम,राजद जिला सचिव रविभभूषण प्रसाद उर्फ डब्लू यादव, जदयू अल्पसंख्यक वैशाली जिला अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा साहब ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पातेपुर के प्रखंड मुख्यालय पर महागठबंधन द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद निजाम व माले के प्रखण्ड सचिव उमेश राय व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पारस नाथ चौधरी के इलावा महागठबंधन के सभी साथियों का भरपूर सहयोग रहा है।
*मुख्य मांगें*
• जाति आधारित जनगणना कराने
• महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने
• संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध
• किसानों की आय दोगुनी करने
• उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने
•दलित गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना को बंद करने की साज़िश को बेनकाब करने एवं बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बिहार के सभी प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रुप से सीताराम राय, तारक चौधरी, अनवर अहमद, डॉ अरुण कुमार राय, गणेश राय, जितेंद्र प्रसाद, मीरा देवी, अवधेश कुमार, देव कुमार सहनी, बहादुर पासवान, अनिरुद्ध रजक, अरविंद कुमार यादव, प्रमोद राम, गरीबनाथ आलोक, श्रवण पटेल इत्यादि लोग शामिल हुए।
