जयमाला कर नरेंद्र एवं शीला की जोड़ी में मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ ।
जयमाला कर नरेंद्र एवं शीला की जोड़ी में मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !हाजीपुर, जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत हरपुर बेलवा निवासी जेपी स्वतंत्रता सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह एवं उनकी अर्धांगिनी शीला देवी ने सुखद एवं सौहार्द दांपत्य जीवन का निर्वहन करते हुए विवाह की 50 वी वर्षगांठ पर गोल्डन मैरिज सेरेमनी का आयोजन किया । यह आयोजन हाजीपुर स्थित सेवेन डेज होटल में आयोजित की गई, जहां पर बड़ी संख्या में इनके परिजन ,रिश्तेदार एवं शुभचिंतक उपस्थित होकर सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मौके पर नरेंद्र कुमार सिंह एवं श्रीमती शीला देवी ने अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम दोनों ने अपने जीवन साथी के रूप में आज से 50 वर्ष पूर्व आरंभ की थी, जो आज तक हंसते खेलते हुए कैसे गुजर गया ,यह पता ही नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से भरा पूरा परिवार एवं हंसता खेलता संसार देखने का आनंद मिला ।इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह, अधिवक्ता श्याम बाबू राय, इनके पुत्र अधिवक्ता जयप्रकाश मोहन ,विकास कुमार, पुत्र वधू खुशबू सिंह ,अर्चना सिंह, भतीजा प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह, अधिवक्ता मीना सिंह ,पुत्री अर्चना सिंह, अर्पणा सिंह, दमाद निखिल चंद्र ,रितेश राजपूत ,मेघा राजपूत,नुपुर राजपूत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।विवाह की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई देने वालों में जदयू नेता उमेश कुमार सिंह, रामसागर सिंह, मनोज कुमार राय ,मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय, पत्रकार सुधीर मालाकार, समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जगलाल पासवान ,नंदलाल पासवान, दिनेश पासवान सहित अन्य लोग शामिल है।
