महुआ प्रशासन के खिलाफ एआईएसएफ ने जुलूस निकाल किया पुतला दहन
महुआ प्रशासन के खिलाफ एआईएसएफ ने जुलूस निकाल किया पुतला दहन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी लूट की घटना के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर महुआ प्रशासन का पुतला दहन किया। यह जुलूस भाकपा के पार्टी कार्यालय से निकलकर जवाहर चौक, थाना चौक ,पुल रोड होते हुए गांधी स्मारक चौक पहुंचा जहां महुआ प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और पुतला दहन किया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रहे चोरी लूट से क्षेत्र की जनता पूरी तरह भयभीत है और आक्रोश में है , पिछले कई दिनों से क्षेत्र के अलग-अलग गांव में चौक चौराहे पर लगातार चोरी की घटना हो रही है , सभी पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित एआईएसएफ राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सफदर इरशाद ने कहा कि लगातार ऐसी घटनाएं बिना प्रशासन और चोरों के गठजोड़ के बिना संभव नहीं है ,प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए नहीं तो आने वाले दिनों में हमारा आंदोलन चरणबद्ध चलता रहेगा ।भाकपा के अंचल मंत्री चंदन तेज पुंज ने कहा कि कल ही दिनदहाड़े पहाड़पुर पंचायत के एक चीनी व्यवसायिक को बंदूक के नोक पर ₹700000 की लूट हो गई वही पिछले दिनों महुआ थाना के नाक के नीचे से लाखों की मोबाइल चोरी हो गई और अभी तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिला ।
महुआ प्रशासन का पुतला दहन करते हुए कार्यकर्ताओं ने महुआ प्रशासन मुर्दाबाद, चोरी लूट पर रोक लगाओ, हमारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए ।
इस कार्यक्रम में एआईएसएफ के अंचल अध्यक्ष मोहम्मद नियाज, अंचल सचिव गौरव राय ,जिला परिषद सदस्य आदर्श रंजन यादव, गोरख पासवान ,अनीश भाई ,विकास यादव ,मोहन कुमार, चंदन कुमार ,अनुज कुमार, विजय कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
