May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इस बार मौसम प्रतिकूल रहने से लीची की शहद उत्पादन में हुई व्यापक ह्रास

इस बार मौसम प्रतिकूल रहने से लीची की शहद उत्पादन में हुई व्यापक ह्रास
लागत के अनुसार आमदनी नहीं होने से मधु उत्पादन से अब मुंह मोड़ने लगे किसान, महुआ का मिर्जानगर गांव मधुमक्खी पालन कर मधु उत्पादन में रहा है अग्रणी
महुआ। रेणु सिंह
मौसम की प्रतिकूलता के कारण अब शहद उत्पादन से किसान मुंह फेरने लगे हैं। इस बार तो हीटवेव के कारण लीची की मधु उत्पादन में व्यापक ह्रास हुई है। जिससे उत्पादकों में हताशा देखी जा रही है। शुक्रवार को यहां शहद उत्पादकों ने बताया कि अब मौसम उनके लाइक नहीं है। जिसके कारण वह मधुमक्खी पालन से हाथ खड़े कर रहे हैं।
महुआ के मिर्जानगर गांव पूर्व से ही मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन में अग्रणी रहा है। यहां के 80 फीसद परिवार मधुमक्खी पालन कर श दउत्पादन करते हैं। उत्पादकों ने बताया कि अब मौसम मधुमक्खी पालन के लिए साथ नहीं दे रहा है। गांव के खेतों में लगी फसलों पर कीटनाशी दवाओं का अधिक प्रयोग हो रहा है। इसके कारण मधुमक्खी खेतों में पौधों से पराग नहीं ले पाते हैं। इसके कारण वे मधुमक्खी के बक्सों को लेकर दूरदराज जंगली क्षेत्र में ले जाकर उसे रखते हैं और शहद उत्पादन करते हैं। यहां मिर्जानगर के शहद उत्पादक किसान गजेंद्र सिंह कुशवाहा, मुन्ना सिंह, बबलू सिंह, अमरजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्र मोहन सिंह, राजकुमार सिंह कुशवाहा आदि ने बताया कि इस बार लीची से शहद का उत्पादन नहीं हो पाया। ऐन वक्त पर आंधी पानी हो जाने के कारण लीची के शहर उत्पादन में काफी कमी आई है। किसानों ने बताया कि यहां सबसे अच्छा लीची की शहद होती है और इसकी मांग विभिन्न प्रदेशों में अधिक है। इसके अलावा तोड़ी, धनिया, खेसारी, करंज, सूरजमुखी आदि के फूलों से मधुमक्खियां परागण कर उससे शहद तैयार करती है।
इटालियन मधुमक्खी का पालन कर शहद उत्पादन में लगे हैं किसान:
मिर्जानगर गांव में किसान इटालियन मधुमक्खी का पालन कर उससे शहद उत्पादन कर रहे हैं। किसान गजेंद्र सिंह कुशवाहा बताते हैं कि इटालियन मधुमक्खी में शहद उत्पादन की क्षमता अधिक होती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय यह प्रति बक्सा 50 किलो वजन देती है। हालांकि पूर्व में 75 किलो प्रति बक्सा शहद का उत्पादन होता थ। इधर मौसम की प्रतिकूलता के कारण मधुमक्खियां ठीक से परागण की क्रिया नहीं कर पाती। जिसके कारण उत्पादन में कमी आई है। उन्होंने बताया कि वे मधुमक्खी के 300 बख्शा रखे थे जो घटकर 150 पर पहुंच गई है।
किसानों को नहीं मिलता उत्पादन का सही मूल्य:
महुआ के मिर्जानगर गांव में मधु उत्पादकों की संख्या अधिक रहने और उनमें हौसले बुलंद होने को देखते हुए यहां मधु शोध संस्थान भी खोला गया है। यहां पर किसानों के उत्पादन को खरीद कर उसे ब्रांड रूप दिया जाता है। यहां से विभिन्न प्रदेशों में लीची ब्रांड मधु भेजी जाती है। लीची फ्लेवर शहद का तो जवाब नहीं और इसके स्वाद के दूसरे प्रदेश के लोग कायल हैं। हालांकि यहां के साथ उत्पाद को तो मलाल है कि उन्हें उत्पादन का सही मूल्य नहीं मिल पाता। जिसके कारण वह उत्पाद को औने पौने भाव में बेचने को मजबूर होते हैं। मालूम होती जिले में सबसे अधिक मधु उत्पादक महुआ के मिर्जानगर में है। इसके बाद यहां के परसोनिया, ओस्ती, चक्काजीनिजाम, कुशहर, कादिलपुर, उधर गोरौल, चेहराकला, जंदाहा, महनार, सहदेई आदि में भी कुछ किसान शहद उत्पादन से जुड़े हैं। इस समय मक्का, तिल, मूंग से मधुमक्खियां परागण कर रही है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.