May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल खुले बच्चों की आगमन पर शिक्षकों ने की स्वागत

स्कूल खुले बच्चों की आगमन पर शिक्षकों ने की स्वागत
महुआ। रेणु सिंह
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकसूदपुर ताज प्रखंड महुआ जिला वैशाली में ग्रीष्मा अवकाश उपरांत विद्यालय आने पर छात्र एवं छात्राओं को पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया गया सभी शिक्षक बारी बारी से इस नौनिहाल देश के भविष्य को आरती पूजा भी किए तत्पश्चात विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्री अशर्फी दास जी के द्वारा विद्यालय के सम्मानित सभी शिक्षक गण का माला पहना कर स्वागत किया गया उपस्थित अभिभावकों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया उत्कृष्ट विद्यालय होने पर उप विकास आयुक्त वैशाली एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली के द्वारा प्रशस्ति पत्र विद्यालय प्रधान अशर्फी दास को दी गई की उस उपलक्ष में विद्यालय के शिक्षक श्री सुनील कुमार, विकास नारायण, ज्योति प्रसाद, संदीप कुमार पूर्व बीएसएस अध्यक्ष राजेश्वर राम, स्वयंसेवक महिंद्र मलिक पूर्व उप मुखिया रामजी पासवान, अजय राम द्वारा सम्मानित किया गया एक स्वर में विद्यालय परिवार की ओर से इस भारत के भविष्य नौनिहाल छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आनंद आनंदायी वातावरण देने की बात कही गई विद्यालय के तमाम छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई बैगलेस शनिवार एवं सुरक्षित शनिवार को बच्चों को सर्प दल, वज्रपात, अतिवृष्टि के बारे में शिक्षक श्री ज्योति प्रसाद जी के द्वारा एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा सभी वर्ग कक्ष में विस्तारपूर्वक समझाया गया ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.