गोरौल प्रखंड मुखिया संघ की हुई बैठक ।
गोरौल प्रखंड मुखिया संघ की हुई बैठक ।
रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी
बैठक रसूलपुर तुर्की मुखिया सीमा देवी के आवास पर की गयी । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया । बैठक में उपस्थित सभी पंचायतों के मुखिया ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि प्रखंड कार्यालय पंचायत के जैम पोर्टल के यूजर आई डी के पासवर्ड पिछले डेढ़ वर्ष से रखे हुए है और किसी को आज तक आई डी पासवर्ड नहीं दिया गया है । जब तक पंचायत को पासवर्ड आई डी नहीं दिया जायेगा तब तक पंचायत का कोई कार्य नहीं होगा । बैठक में प्रखंड के पंचायतो में शौचालय निर्माण के भुगतान में लूट खसोट स्वच्छता विभाग द्वारा किया जाता है । बकसामा पंचायत के मुखिया मो हाशिम ने बताया मेरे पंचायत के बदले दूसरे पंचायत के स्वच्छता ग्राही से काम कराया जाता है । यहां तक कि मुखिया का जाली हस्ताक्षर कर कार्य एवं भुगतान किया जाता है जिसको लेकर हम कुछ माह पूर्व आवेदन दे चुके है लेकिन प्रखंड के पदाधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई । उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत लगभग सभी पंचायतों की है। बैठक में उपस्तिथ मुखिया ने बताया कि किसी भी योजना में कार्य को ले सामग्री का प्राकलन मूल्य और बाजार मूल्य में काफी अंतर है ।आज के दौर में भी ईट का सरकारी दर 5200 से 6000 है जबकि बाजार दर 14000 से लेकर 17000 तक है । इसी तरह बालू,सीमेंट ,कंक्रीट का भी है । इसको लेकर ज़िला संघ और प्रदेश मुखिया संघ द्वारा सरकार तक जल्द पहुंचाये जाने पर चर्चा चली । बैठक में उपस्तिथ अन्य पंचायतों के मुखिया ने बताया कि गोरौल प्रखंड विकास पदाधिकारी का सरकारी मोबाइल 9431818119 पिछले दो साल से नहीं लगता। जिससे आम जनता अपनी समस्या वीडीओ तक नहीं पहुंचा पाते । बैठक में मुखिया उमेश प्रसाद सिंह,वैधनाथ राम , विकास कुमार, राजेश कुमार,आनन्द कुमार,सीमा देवी,जानकी देवी,मुन्नी देवी,केशरी देवी सहित अन्य उपस्थित थे रहे
