April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रंगदारी नही देने के रोजगार सेवक को मारपीट कर किया ज़ख़्मी ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

रंगदारी नही देने के रोजगार सेवक को मारपीट कर किया ज़ख़्मी ।

मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक पर रंगदारी नही देने के कारण एक रोजगार सेवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस सम्बन्ध में वैशाली थाना क्षेत्र के ग्राम चकगुलामुद्दी निवासी एवं चेहराकला प्रखंड में पदस्थापित रोजगार सेवक दुर्गा कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा कि वह गोरौल चौक पर खड़ा था कि अचानक चार लोग आ धमके और गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम पति पत्नी सरकारी नौकरी करते हो अभी तक मुझे रंगदारी नही दीए हो. इसका विरोध करने पर मुझे लोहे के रड से हमला कर जख्मी कर दिया. साथ ही 18 हजार नगद रुपया छीन लिया .इस मामले में चकुलमुद्दीन गांव निवासी ललित कुमार को नामजद एवं तीन अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.