March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला में 5000 से ज्यादा महिला का बंध्याकरण – जिला स्वास्थ्य समिति में परिवार नियोजन पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन

जिला में 5000 से ज्यादा महिला का बंध्याकरण

जिला स्वास्थ्य समिति में परिवार नियोजन पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन

मोतिहारी, 12 मार्च | जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में शुक्रवार को परिवार नियोजन पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला भर के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीकेपी सिंह ने परिवार नियोजन के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए जिले के डॉक्टरों को कई आवश्यक सुझाव दिए । साथ ही सभी शल्य चिकित्सा पदाधिकारियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित सभी स्थायी व अस्थायी साधनों के प्रचार प्रसार की जानकारी दी गई। मौके पर डीसीएम नन्दन झा, जिला अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, केयर इंडिया के डीटीएल अभय कुमार, मनीष भारद्वाज, अरविंद सिंह, एफआरएचएस के डॉ संजय कुमार, संजीव कुमार, रुपेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

पुरुष नसबंदी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया
कार्यक्रम के समीक्षा के क्रम में डीसीएम नन्दन झा ने बताया कि शहरी सभी परिवार कल्याण कार्यक्रम सेवा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गयी | चर्चा के क्रम में स्थाई एवं अस्थाई साधनों पर जोर दिया गया| साथ ही पुरुष नसबंदी में जिला के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई एवं पुरुष नसबंदी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इंपैनल्ड सर्जन के कार्यों को प्रदर्शित किया गया
इस कार्यशाला के आयोजन में केयर इंडिया एवं एफआरएचएस इंडिया के पदाधिकारियों का काफी सहयोग रहा। केयर डीटीएल अभय कुमार व मनीष भारद्वाज ने बताया कि NFHS – 5 के सभी पहलुओं पर बिन्दुवार चर्चा की गई। वहीं पीपीटी के माध्यम से इंपैनल्ड सर्जन के कार्यों को प्रदर्शित किया गया। जिला अनुश्रवण एवम डाटा पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने परिवार नियोजन के साथ साथ साथ गर्भावस्था के पूर्व की तैयारियों के बारे मे जानकारी दी। जिसमें कॉपर टी, ओसीपी, कन्डोम, अंतरा जैसे साधनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिले में 5000 से ज्यादा महिला का बंध्याकरण
एफआरएचएस इंडिया के प्रतिनिधि रूपेश कुमार ने बताया कि इस संस्था के सहयोग से जिले में 5000 से ज्यादा महिला का बंध्याकरण किया गया है। जो काफी सराहनीय कदम है। वहीं पुरु ष नसबंदी में जिले में 2020 में 18 लोगों की नसबंदी हुई । 2021 में 100 पुरुषों की नसबन्दी का लक्ष्य रखा गया है। रूपेश कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन उन्मुखीकरण कार्यशाला में जिले के इम्पैनल सर्जनों ने भाग लिया। जिसमे ब्लॉक स्तर पर लक्ष्य प्रदर्शित किया गया एवं परिवार नियोजन के जोखिमों, निदान, साधनों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.