March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मां की पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मां की पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड क्षेत्र के रुपौली खुर्द, महिषी, कल्याणपुर उत्तर शनिचर पोखर, कल्याणपुर वार्ड 15 दक्षिणवारी टोल, भुतहा चौक, बन्हैती सहित अन्य जगहों पर भी धूमधाम के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू हुई है। मां की पट खुलते ही गुरुवार की सुबह से ही इन सभी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में खोंइछा भरने एवं दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भी उमड़ पड़ी। चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रुपौली खुर्द में मंदिर की पुजारी विजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मुखिया जी ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा में मुख्य यजमान के रूप में नरेश झा एवं उनकी पत्नी चमचम देवी, अमर सिंह, डॉ संजय, राम बहादुर सहित 30 यजमान एक साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। वही पंडित दीपक झा के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराया जा रहा है। वही कल्याणपुर उत्तर शनिचर पोखर स्थित पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना जारी है। यहां मुख्य यजमान के रूप में जय राम राय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.