March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

130 बच्चों को दिया गया स्कॉलरशिप

130 बच्चों को दिया गया स्कॉलरशिप

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट स्थित साइंस शिक्षा पीठ में स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया था। 25 मार्च को स्कॉलरशिप के परिणाम और 12वीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, रीना राय, राजेश कुमार सुमन उपस्थित हुए। कार्यक्रम के माध्यम से 130 बच्चों को स्कॉलरशिप दिया गया एवं 12 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर संस्था के संचालक निशांत कुमार, अविनाश एवं छात्र-छात्राओं के अलावे अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.