मुखिया संघ की बैठक में फसल क्षति की मुआवजा दिलाने पर हुई चर्चा
मुखिया संघ की बैठक में फसल क्षति की मुआवजा दिलाने पर हुई चर्चा
विभूतिपुर/समस्तीपुर
पंचायत सरकार भवन विभूतिपुर के सभागार में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने की। बैठक में आंधी तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश से प्रखंड के सभी पंचायतो में गेहूं, मक्का, सरसों, आम लीची के मंजर के नुकसान होने पर चर्चा की गई। साथ ही किसानों को बिहार सरकार के कृषि मंत्री के द्वारा मुआवजा देने की बात कही गई। बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति की मार से हुई इतनी नुकसान के बावजूद भी अभी तक कोई पदाधिकारी के द्वारा कोई जायजा नहीं लिया गया है। मुखिया संघ ने पदाधिकारी से अपील करते हुए कहा है कि अभिलंब फसल क्षति का जय जा लिया जाए एवं किसानों को सरकार से उचित मुआवजा दिलवाया जाए। बैठक में मुखिया भोले शंकर दास, राजकुमार, भगवान साह, ललिता देवी, सुशील कुमार चौधरी सहित अन्य पंचायत के मुखिया भी भाग लिए।
